ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाओं का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विजय सिंह ने जानकारी दी है कि ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अल्हरा, जमुनी, विजय सोता सहित अन्य ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। साथ ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भी मनाई गई।
आयोजित ग्राम सभाओं में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 अंतर्गत बालिका की उम्र 18 वर्ष एवं बालक की उम्र 21 वर्ष से कम उम्र के विवाह नही किये जाने हेतु जागरूकता, बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना पर चर्चा, स्कूलों और ऑगनवाडी केन्द्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता पर चर्चा, कुपोषण मुक्त ग्राम पर चर्चा, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं में लाभ वाले हितग्राहियों की सूचियों का वाचन, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (आरोग्यम) में प्रदाय की जाने वाली एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं पर चर्चा, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.