भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पानी बचाओ, कल के लिए

194
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


जन अभियान परिषद के सदस्य दीवार लेखन कर बता रहे जल का महत्व

शहडोल जिले में जल का महत्व समझाने और जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि जल ही जीवन है और इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, स्वैच्छिक संगठन और स्थानीय नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। विशेष ध्यान भू-जल स्तर को बनाए रखने, परंपरागत जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संचयन पर दिया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान न सिर्फ जल संकट से निपटने की दिशा में प्रयास है, बल्कि यह समाज को पर्यावरण संरक्षण की ओर भी प्रेरित कर रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी की छात्रा सवित्री कुषवाहा, षिम्पी पाण्डेय, अर्पिता सिंह व अन्य जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा दीवार लेखन कर जल का महत्व बताया गया। दीवार लेखन में पानी बचाओ, कल के लिए,पानी की बर्बादी जीवन की बर्बादी, जल ही जीवन है इसे बचाएं जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्षित किये गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper