भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

223
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

-उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, पीएम किसान, पीएम आवास, सीएम किसान, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper