भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लाड़ली बहना योजना की राशि से श्रीमती किरण गुप्ता पूरी कर रही छोटी छोटी जरूरतें….

466
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खुशियों की दास्तां


शहडोल की रहने वाली श्रीमती किरण गुप्ता को प्रत्येक माह लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की राषि प्राप्त हो रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का कदम उठाया है। श्रीमती किरण गुप्ता को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिससे वह अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। इस सहायता से उन्हें अब घर चलाने में भी आसानी हो रही है और वह खुद को सशक्त महसूस कर रही हैं। यह योजना महिलाओं के जीवन को सुधारने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। श्रीमती किरण गुप्ता का कहना है कि मुझे लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये प्रदान किया जा रहा है इससे मै छोटी-छोटी जरूरते जैसे बच्चों की दवाई, पढाई व अन्य जरूरतें पूरी कर रही हूं, इसके लिए मै मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper