भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं

298
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में नानदाऊ बैगा निवासी सिंहपुर, ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि वे शासन के मापदण्डों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की श्रेणी में आते हैं। लेकिन उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उनका कहना था कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सुल्ताना बी पिता मोहम्म्द अजीम निवासी वार्ड नं0 2 धनपुरी ने आवेदन देते हुए कलेक्टर को बताया कि उनके पिता मोहम्मद अजीम के नाम पर गरीबी रेखा की सूची का राशन कार्ड बना हुआ था जिससे हमें राशन मिलता था। उन्होनें बताया कि करीब 2 साल पहले उनका राशन कार्ड गुम गया है, राशन कार्ड गुम जाने के कारण हमें राशन नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि राशन कार्ड की एक डुप्लीकेट कॉपी प्रदान की जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर ने जन सुनवाई में अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper