जल संरक्षण का संदेश देने अधिकारियों एवं छात्रों ने निकाली रैली..

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल बचाएं, जीवन में खुशहाली लाएं
जल संचयन का संकल्प
जल बचाएं, जीवन में खुशहाली लाएं
जल संचयन का संकल्प” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल गंगा सवंर्धन अभियान” 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। देवास जिले में आगामी तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत चलेगा। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली में जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह मरपाची, जिला सूचना अधिकारी श्री अरविंद चौधरी, शिक्षा विभाग के श्री अरविंद पांडे सहित स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.