सेना सेवा पूर्ण कर लौटे सूबेदार बाला प्रसाद कुशवाहा का सतना में भव्य स्वागत

26 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर पहुंचे गृह जनपद, पूर्व सैनिक संगठन और परिजनों ने किया सम्मान
सतना, भारतीय सेना में 26 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने के बाद सूबेदार बाला प्रसाद कुशवाहा, निवासी ग्राम रामपुर (नागौद, सतना), 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हुए। आज दोपहर 12 बजे जब वे सतना रेलवे स्टेशन पहुँचे, तो वहां का दृश्य देशभक्ति और सम्मान के उत्सव में बदल गया।
उनके पिताजी, बच्चे, भाई-बहन सहित लगभग 50 परिजन, बैंड-बाजे, फूल-मालाओं और राष्ट्रीय ध्वजों के साथ स्टेशन पर पहुंचे। लगभग 100 लोगों की उपस्थिति में उनका गर्वपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज में सैनिकों के योगदान को लेकर गर्व और सम्मान की भावना देखने को मिली।
पूर्व सैनिक संगठन, सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडार, मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी एवं अन्य प्रमुख सदस्यगण – श्री बृजेश कुशवाहा, अनिल कुमार शर्मा, आर.आर. सिंह भैंसवार, अनिल त्रिपाठी, आर.सी. विश्वकर्मा, निशांत सिंह, आर.के. कुशवाहा, तेजभान कुशवाहा और जोहन सिंह – ने इस गरिमामयी स्वागत में भाग लेकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
सूबेदार कुशवाहा ने अपनी सेवा के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और कार्यकुशलता का परिचय दिया, जिससे वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रिय और कनिष्ठों के प्रेरणास्रोत बने।
यह स्वागत समारोह न केवल एक सैनिक के योगदान को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि देश की रक्षा में लगे हर वीर सपूत के प्रति कृतज्ञता की सार्वजनिक अभिव्यक्ति भी रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.