छात्राओं ने जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु निकाली जागरूकता रैली

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
हम सब ने ठाना है सूखे हुए पोखरो को स्वच्छ बनाना है
– कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में 30 मार्च से 30 जून तक जल के संरक्षण एवं जल स्त्रोतों को बचाए रखने हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी हॉस्टल पांडव नगर में अधीक्षिका सुधा पटेल के नेतृत्व में छात्राओं ने जल संरक्षण संबंधी नारे के साथ में जागरूकता रैली निकाली। रैली में पानी कों कैसे बचाया जा सकता है,पानी के बीना जीवन संभव नहीं। इसके लिए हम वर्षा आने के पूर्व जल संरक्षण के बारे में योजना बनाकर कार्य करना है। रैली के दौरान भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटने के लिए हमें छोटे-छोटे बदलाव करके ब्रश करते समय नल बंद रखें, जहां कहीं पानी टपकता दिखे उसको तुरंत बंद करें और जहां पर पानी के स्रोत है वहां की नियमित साफ सफाई रखें बरसात के समय अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। जल जागरूकता रैली हॉस्टल से प्रारंभ होकर वन विभाग के पास स्थित तालाब की साफ साफ सफाई में समाप्त हुई जिसमें हॉस्टल की छात्राएं, समस्त कर्मचारी, राहगीर खुशबू पटेल,अंशिका यादव, द्रोपती सोंधिया, बलिराम, छोटू, उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.