भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण, संवर्धन की गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

339
Above News

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की

प्रदेश सरकार द्वारा 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य जन सहभागिता से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबधित अधिकारियेां को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्य किए जाने हैं। जिसके लिए स्थल चयन तथा हितग्राहियों के चयन का कार्य पूरा कर लिया जाए तथा सभी कार्य 3 दिवस के भीतर संचालित कर लिए जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एमपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलसिंह मारपाची, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अक्षत बुन्देला, सीईओ जनपद पंचायत तथा एपीओ जनपद पंचायत उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुआं रिचार्ज, खेत तालाब निर्माण, चेक डैम, स्टाप डैमों में बोरी बंधान एवं कड़ी शटर लगाने का कार्य एवं कपिल धारा कूप का निर्माण, धार्मिक स्थलों एवं प्रचीन बावड़ियों का जीर्णोद्धार, नदियों की साफ-सफाई तथा वृक्षारोपण हेतु स्थल चयन आदि की कार्यवाही पूरी कर ली जाए। आपने निर्देश दिए कि अभियान को जन अभियान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, रैली, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रमुखता से किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बसें रूकती हैं अथवा सार्वजनिक स्थलों में जन सामान्य को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्कूल शिक्षा विभाग डीपीसी तथा सहायक अयुक्त आदिवासी विकास एवं महिला एंव बाल विकास विभाग अपने विभाग से संबंधित शासकीय भवनों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत को सौंप कर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें।
सीईओ जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि जिले में 3415 खेत तालाब के हितग्राही तथा 459 कुआं रिचार्ज के कार्य चयनित कर लिए गए हैं। इसी तरह 320 नवीन तालाब, 8719 चेक डैम, 189 स्टाप डैमों में कड़ी शटर लगाने का कार्य तथा 576 प्राचीन बावड़ियों के जीर्णोद्धार के कार्य चयनित किए गए हैं। 607 खेत तालाब, 107 कुआं रिचार्ज सहित तालाब जीर्णोद्धार एवं नवीन तालाबों के निर्माण का कार्य प्रगति मे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper