भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में ग्रीष्मकालीन खेलों के प्रशिक्षण की शुरूआत 12 मई से

210
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खेलों का माहौल तैयार करने एवं खेल प्रतिभाओं की पहचान करने हेतु क्लस्टर स्तर पर भी आयोजित किए जाएं खेल प्रशिक्षण-कलेक्टर

संभागीय मुख्यालय में 15 स्थानों पर तथा विकासखंड मुख्यालय में 2-2 खेलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित

– खेलों का माहौल तैयार करने एवं खेल प्रतिभाओं की पहचान करने हेतु क्लस्टर स्तर पर भी खेल प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खिलाड़ियों के लिए नास्ते की व्यवस्था की जाए साथ ही खेल मैदानों की साफ-सफाई, पेयजल तथा पैरामेडिकल स्टॉफ के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिक से अधिक ग्रामीण खेल प्रतिभाएं ग्रीष्मकालीन के प्रशिक्षण में सहभागी बन सकें इसके लिए एप्प बनाकर लिंक के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था की जाए। जिससे खिलाड़ी संबंधित पंचायत, स्कूल, शिक्षक या स्वयं अपना पंजीयन करा सकें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले 30 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दीवान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा, जनजातीय कार्य विभाग से श्री अजय द्विवेदी, सहायक संचालक खेल रईस खान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलसिंह मारपाची, नगर पालिका शहडोल के प्रतिनिधि, जिले के समस्त खेल संघों के संचालक एवं पदाधिकारी, समस्त शास. तथा अशास. विद्यालयों के खेल अधिकारी, कोच, विकास खंड के युवा समन्वयक तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कोच एंव स्टाफ उपस्थित रहे।
ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिवसीय आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले से 3 हजार खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। संभागीय मुख्यालय में 15 खेल विधाओं तथा विकास खंड स्तर पर 2 विधाओं के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 पालियों में प्रातः 06 से 08 बजे तक तथा सायं काल 05ः30 से 07ः30 बजे तक आयोजित होगा। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को देश भक्ति एंव खेलों से संबंधित फिल्म दिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान टैलेन्ट सर्च हेतु परस्पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन http://myyouthmp.in/summercamp/registration.php पर करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों द्वारा मैदानों में वृक्षारोपण जैसी सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper