भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हाई स्कूल परीक्षा में जिले के लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कियों का परीक्षा परिणाम 84.86 प्रतिशत रहा

496
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 83.72 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष से 28 प्रतिशत अधिक

शहडोल 06 मई 2025- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाई स्कूल परीक्षा में जिले के लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कियों का परीक्षा परिणाम 83.72 प्रतिशत रहा। जिसमें लड़कों का परीक्षा परिणाम 82.30 तथा लड़कियों का परीक्षा परिणाम 84.86 प्रतिशत रहा।
जिले में हाई स्कूल परीक्षा में 10118 नियमित छात्रों ने परीक्षा हेतु पंजीयन कराया था। जिसमें 4510 लड़के तथा 5608 लड़कियां शामिल हैंं। परीक्षा में कुल 10058 नियमित छात्र शामिल हुए जिसमें 4476 बालक एवं 5582 बालिकाएं शामिल थी। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियांे की संख्या 8421 रही। जिसमें 3684 बालक तथा 4737 बालिका शामिल हैं। जिले में 5302 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में 3043 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 69 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण हुए। जिले का हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्साह जनक रहने पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, आईजी शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम सोहागपुर श्री अरविंद शाह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलसिंह मारपाची, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आनन्द राय सिन्हा, एपीसी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित शिक्षा जगत से जुड़े अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों तथा उनके गुरूजनों की मेहनत को दिया हैं, साथ ही भविष्य में भी इसी तरह के प्रयासों से जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper