आकाश और लक्ष्मी सात फेरो के साथ बांधे वैवाहिक जीवन में

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
खुशियों की दास्तां
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना के अंतर्गत आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम रसपुर में आयोजित विवाह सम्मेलन में ब्यौहारी के रहने वाले आकाश कुशवाहा और लक्ष्मी कुशवाहा ने सात फेरो के साथ वैवाहिक जीवन में बांधे। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि विवाह करने में हमें काफी सहूलियत हुई और हमें सरकार द्वारा 49 हजार के साथ हमे गृहस्थ जीवन की सामग्री भी प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि शादी योग्य होने पर प्रदेश सरकार व्दारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ मिल गया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है । इस योजना के तहत घर जैसे वातावरण में बेटियों का विवाह गाजे बाजे के साथ संपन्न किया जाता है तथा उपहार स्वरूप 49 हजार रूपये चेक वधू को दिया जाता है ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.