भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आर.बी.एस. के. योजना से आयुष की लौटी मुस्काना

230
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खुशियों की दास्तां

– जिले के ब्यौहारी विकासखंड के ग्राम बरा में 23 अप्रैल 2024 को जन्मे आयुष के माता अनारकली सिंह एवं पिता सदन सिंह जन्म से ही बच्चे के कटे तालु को देखकर दुखी हो गए। जब आयुष का जन्म हुआ तो उनका बजन बहुत कम था और वे अतिकुपोषित श्रेणी एवं एनीमेक भी थे। उन्होने उपचार के लिए आयुष को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निपनिया में भर्ती कराया। बच्चे आयुष का स्वास्थ्य देखकर निपनिया के चिकित्सकों ने आरबीएसके ब्यौहारी के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर अजय गुप्ता तथा आडियोलॉजिस्ट लवकेश गुप्ता द्वारा बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर माता पिता को समझाईस देकर जिला चिकित्सालय शहडोल भेजा। जिला चिकित्सालय में भर्ती के पश्चात स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उपचार प्रारंभ किया गया। उनका हीमोग्लेाबिन 3 ग्राम से 12 ग्राम हो गया तथा वनज 2.4 किलोग्राम से 4.9 किलोग्राम हो गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा के निर्देशन में डीईआईसी कैम्प आयेाजित किया गया तथा परीक्षण के पश्चात 28 अप्रैल 2025 को कटे होठ के आपरेशन के लिए जबलपुर स्थित दुबे अस्पताल भेजा गया। आपरेशन के पश्चात आयुष के कटे होठ सामान्य हो गए हैं। अब वह पूर्णतः स्वस्थ्य है।
आयुष की मुस्कान लौट आई है अब वह अन्य बच्चों की तरह सामान्य गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। आयुष के स्वस्थ्य होने पर माता पिता अत्यंत प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कल्याणकारी योजनाओं तथा कलेक्टर डॉ केदार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रयासों से मेरा बच्चा स्वस्थ्य हो गया है। हम जैसे गरीब परिवारों के लिए शासन की योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper