मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सत्यम एवं अंजली ने वरमाला पहनाकर, बंधे वैवाहिक जीवन में

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
खुशियों की दास्तॉ
– मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है। योजना के तहत घर जैसे वातावरण में बेटियों का विवाह गाजे बाजे के साथ संपन्न किया जाता है तथा उपहार स्वरूप 49 हजार रूपये चेक वधू को दिया जाता है। शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील के ग्राम कुबरा निवासी सत्यम ढोलिया एवं अंजली ढोलिया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयेाजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वरमाला पहनाया तथा सात फेरों के साथ वैवाहिक जीवन मंे बंधे। अंजली ने बताया कि जनपद पंचायत सोहागपुर में मेरे विवाह के लिए आवेदन किया गया। आवेदन पश्चात जनपद पंचायत सोहागपुर के कंकाली मंदिर अंतरा में मेरा विवाह सत्यम ढोलिया के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हो गया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना की शासन की महत्वाकांछी योजना है । जिसका फायदा भी सभी पात्र बेटियों को मिल रहा है। इसके लिए मै प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रषासन को धन्यवाद देती हूं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.