भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल जिले में विभागीय नीतियों, नियम एवं रैम्प योजना से अवगत कराने हेतु

555
Above News

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल
मध्यप्रदेश शासन
समाचार

– जिले में विभागीय नीतियों, नियम एवं रैम्प योजना से अवगत कराने हेतु गुरुवार को कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में होटल विजय श्री, न्यू बस स्टैण्ड, शहडोल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए युवा वर्ग आगे आए। रोजगार की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता, अधोसंरचना, विकास भूमि की उपलब्धता तथा उत्पाद के विपणन की जवाबदारी सरकार उठा रही है। प्रदेश सरकार शासन की विभिन्न योजनाओं से उद्योग स्थापित करने के लिए अवसर उपलब्ध करा रही है। उद्योग स्थापित करके युवा अपनी आर्थिक प्रगति तो कर ही सकता है, साथ ही उद्योग के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकता है।
मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति के तहत प्राप्त निवेस पर 15 प्रतिशत की सहायता तथा महिला अजा. एवं अजजा को 18 प्रतिशत की सहायता। लीज रेन्टल सहायता अधिकतम 5 हजार रूपये प्रतिमा, पेटेंट सहायता पेटेंट हेतु रु. 5 लाख तक, आयोजन में सहभागिता हेतु सहायता 75 प्रतिशत का प्रावधान है।
उत्पाद आधारित स्टार्टअप हेतु विशेष सहायता के रूप में प्रशिक्षण व्यय प्रतिपूर्ति-प्रति नवीन कर्मचारी रूपए 13000 तीन वर्षों के लिये, रोजगार सृजन अनुदान नवीन कर्मचारियों को रूपए 5000 प्रति कर्मचारी प्रति माह सहायता, विद्युत शुल्क पर छूट – 3 वर्ष के लिये, विद्युत टैरिफ में रियायत 3 वर्षों हेतु 5 रूपये प्रति यूनिट है।
इक्यूबेटर हेतु सहायता के तहत स्टार्टअप को वित्तीय सहायता मिलने पर रू. 5 लाख कार्यक्रम के लिए रू. 5 लाख प्रति आयोजन क्षमता विस्तार हेतु रु. 5 लाख की एक मुश्त सहायता (सीट क्षमता में 20प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि)।
यंत्र-संयंत्र में 10 करोड़ रूपये तक के निवेश पर उद्योग विकास अनुदान 40प्रतिशत, अजा, अजजा, महिला 48प्रतिशत, निर्यातक इकाई को अधिकतम अतिरिक्त अनुदान 12प्रतिशत, गुणवत्ता प्रमाणीकरण हेतु रु. 5 लाख तक (यंत्र-संयंत्र में रू. 25 लाख तक का निवेश)।
ऊर्जा लेखा परीक्षा हेतु रू. 5 लाख तक की सहायता,पेटेण्ट- आईपीआर पंजीयन हेतु रु. 5 लाख तक की सहायता, ईटीपी स्थापना हेतु सहायता अधिकतम रू. 25 लाख, औद्योगिक परिसर तक अधोसंरचना विकास हेतु अधिकतम रू. 25 लाख,
यंत्र-संयंत्र में रु. 10 करोड़ से अधिक एवं रु.50 करोड़ तक का निवेश की सुविधा है। यंत्र-संयंत्र में निवेश का 40प्रतिशत तक एमएसएमई को उद्योग विकास अनुदान, निवेश प्रोत्साहन योजना। पेटेण्ट-आईपीआर पंजीयन हेतु रु. 5 लाख तक की सहायता, ईटीपी स्थापना हेतु सहायता अधिकतम रू. 1 करोड़, औद्योगिक परिसर तक अधोसंरचना विकास हेतु अधिकतम रू. 3 करोड़ का प्रावधान है।
कार्यशाला में एमपी एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025, एमपी एमएसएमई लैण्ड रूल 2025, एमपी स्टार्ट अप पालिसी 2025, एलईएएन, आईपीआर एवं जेड ई डी स्कीम आदि के सम्बंध में श्री आर० एस० डाबर, संयुक्त संचालक उद्योग, परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय, रीवा, म०प्र० लघु उद्योग निगम, इंदौर के प्रतिनिधि के द्वारा सेशनवार अवगत कराया गया।
कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अमित चौरसिया, प्राचार्य आई. टी.आई. एवं पालिटेक्निक कॉलेज, शहडोल के प्रतिनिधि, एनआरएलएम विभाग, उद्यानिकी विभाग, अन्य पिछडा वर्ग विभाग, आदवासी वित्त विकास निगम एवं लघु उद्योग भारतीय संघ शहडोल के अध्यक्ष, श्री देवन्द्र गुप्ता एवं जिलें के उद्योगपति, उद्योग संघ, व्यापारी संघ एवं व्यवसायी उपस्थित रहें।
समा. क्रं. 249 द्विवेदी

पंचायत उपनिर्वाचन 31 मार्च 2025 की स्थिति में 2 सरपंच एवं 18 पंच के पद रिक्त

शहडोल 17 मई 2025- उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निर्वाचन श्रीमती अमृता गर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में 31 मार्च 2025 की स्थिति में 18 पंच एवं 2 सरपंच के पद रिक्त हैं। सरपंच के पद सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नरगी में अ.ज.ज.मुक्त तथा ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चरखरी अनारक्षित मुक्त पद रिक्त हैं।
जिले में पंच पद के 18 पद रिक्त हैं।जिसमें सोहागपुर जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत जेाधपुर में वार्ड क्रमांक 14 अजजा मुक्त, पोंगरी में वार्ड क्रमांक 15 अजजा. महिला, जमुई में वार्ड क्रमांक 4 अजजा. महिला, पठरा में वार्ड क्रमांक 10 अजजा. महिला, करकटी में वार्ड क्रमांक 09 अजजा मुक्त रिक्त हैं।
बुढ़ार जनपद पंचायत में पंच पद कें ग्राम पंचायत पड़रिया में वार्ड क्रमांक 10 अजजा. मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनारक्षित महिला, ग्राम पंचायत बिजुरी मे वार्ड क्रमाक 06 अनारक्षित मुक्त, ग्राम पंचायत जमुनिहा में वार्ड क्रमांक 03 अजा मुक्त, ग्राम पंचायत टेघा में वार्ड 04 अनारक्षित मुक्त, ग्राम पंचायत कर्रावन में वार्ड 05 अजजा मुक्त, ग्राम पचायत बहगढ़ में वार्ड 12 अजा. महिला, ग्राम पंचायत साखी में वार्ड 06 अनारक्षित महिला, ग्राम पंचायत घोरवे में वार्ड क्रमांक 08 अजजा मुक्त रिक्त हैं।
जनपद पंचायत ब्योहारी में पंच पद के ग्राम पंचायत दलको कोठार के वार्ड क्रमांक 16 अजा. मुक्त, ग्राम पंचायत जगमल का वार्ड क्रमांक 15 अजजा मुक्त रिक्त हैं। तथा ग्राम पंचायत चरखरी में सरपंच का पद अनारक्षित मुक्त है।
समा. क्रं. 250 द्विवेदी

डेंगू दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली, डेंगू बीमारी से बचाव की दी गई जानकारी

शहडोल 17 मई 2025- राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार के मीटिंग हाल में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैली जैन,श्री हनुमान प्रसाद नामदेव जिला मलेरिया अधिकारी शहडोल, श्री शिवशंकर शुक्ला – जिला मलेरिया सलाहकार की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। साथ ही रैली निकालकर आम जनमानस को डेंगू बुखार से बचने, सप्ताह में अपने कूलर, टंकी, अनुपयोगी बर्तन में भरे हुए पानी को निकालकर पुनः सुखाकर उपयोग करने की जानकारी दी गई। जिसमें श्री रामचन्द्र चतुर्वेदी एम टी एस बुढार ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम देखें ,साफ करें, डेंगू,बुखार के नियंत्रण के उपाय करें,रोगियों की नि: शुल्क जांच एवं उपचार जिला अस्पताल शहडोल में निःशुल्क जांच एवं उपचार,लार्वा सर्वे, लार्वा विनष्टीकरण, प्रवासी मजदूरों की पहचान और जांच, ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ता के पास त्क्ज्ञ की उपलब्धता, नारे लेखन, डेंगू नियंत्रण हेतु प्रचार – प्रसार ,बी की आई,टेमोफास, पायरेथ्रम का उपयोग, स्थाई/अस्थाई जल स्रोतों की जानकारी एवं लार्वाभक्षी मछली का संचयन इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई।
डेंगू के लक्षण होने पर मरीज को तेज बुखार ,सिर दर्द मासपेशियों एवं जोड़ो में दर्द शरीर पर चकत्ते के निशान, नाक व मसूड़ो से खून आना ऑख के निचले हिस्से पे दर्द हो सकता है, अतः डेंगू के लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र/आशा,ए.एन.एम. से सपर्क कर जिला चिकित्सालय में खून की जाँच करावें एवं उपचार लेवें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है, डेंगू बीमारी संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, डेंगू का एडीज मच्छर दिन में काटता हैै। अतः इससे बचाव हेतु घर के आस-पास पानी जमा न होने दें व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। सप्ताह में एक बार कूलर का पानी बदलंे एवं आस पास पाये जाने वाले कूलर टायर मटका टूटे फूटे डिब्बो में पानी जमा न होने दे एवं रूके हुये पानी में जला हुआ ऑयल केरोसीन एक ढक्कन डालें।
समा. क्रं. 251 द्विवेदी

कलेक्टर ने सविता सोंधिया की सुनी समस्या, निराकरण के दिए निर्देश
..
शहडोल 17 मई 2025- संभागीय मुख्यालय शहडोल के पाण्डवनगर निवासी सविता सोधिया ने कलेक्टर कार्यालय के पहुंचकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि मेरे लड़के का अभी तक जाति प्रमाण पत्र नही बना है, मेरे लड़के का जाति प्रमाण पत्र बनवाया जाए। जिस पर शहडोल जिले के संवेदनशील कलेक्टर ने सविता सोंधिया की समस्या सुनी तथा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश संबंधित को दिए।
समा. क्रं. 252 द्विवेदी

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में युवाओं को दिया जा रहा विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण

शहडोल 17 मई 2025:- मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण युवाओं को नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में कोच श्री धीरेंद्र सिंह (एन आई एस) एथलेटिक्स कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर दक्षिण पूर्व मध्य मिश्रित हाई स्कूल रेलवे शहडोल में रहीम खान पीटीआई द्वारा खो-खो खेल का प्रशिक्षण दिया गया।
स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में फुटबॉल खेल सहित अन्य खेल विधाओं का प्रशिक्षण युवाओं को दिया गया। गौरतलब है कि 12 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
समा. क्रं. 253 द्विवेदी

जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं
….
लोगो ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

शहडोल 17 मई 2025:- “जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं” जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जा रहा है।

संभागीय मुख्यालय शहडोल के कॉन्वेंट स्कूल शहडोल स्थित तालाब में नगर पालिका शहडोल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत साफ सफाई का कार्य किया गया जिसमें नगर पालिका शहडोल के कर्मचारी, स्थानीय निवासी सहित अन्य लोगों ने साफ सफाई कार्य में श्रमदान किया तथा जल के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया
समा. क्रं. 254 द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper