भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तुअर फसल पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित…

239
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


:- भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर तुअर फसल के पंजीयन की अंतिम तिथी 30 मई तक बढ़ा दी गई है। जिन किसानों ने तुअर फसल की बुवाई की है वे निर्धारित तिथि से पहले निर्धारित लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान स्वयं के मोबाईल, कम्प्यूटर, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय के सुविधा केन्द्रों, सहकारी, विपणन समिति द्वारा संचालित केंद्र, एमपी. ऑनलाइन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्रों एवं साइबर कैफे पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। भू-स्वामियों के पंजीयन के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसानों से उपार्जित फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में सीधे किया जाएगा। सभी किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नम्बर लिंक कराकर उसे अपडेट रखें ताकि भविष्य में असुविधा न हो।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper