संभाग स्तरीय विशेष राजस्व अभियान में 58.24 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशन में शहडोल संभाग के तीनों जिलों में राजस्व संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 20 अप्रैल से 20 मई तक विशेष राजस्व अभियान का संचालन किया गया। अभियान के तहत 20 अप्रैल से 20 मई के मध्य संभाग में कुल 58.24 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें अनूपपुर जिले में लंबित प्रकरणों में से 52.43 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह शहडोल जिले में लंबित कुल प्रकरणों में से 63.43 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह उमरिया जिले मंे लंबित कुल प्रकरणों में से 57.52 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। संभाग में लंबित कुल प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 58.24 है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में राजस्व अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों को भी शामिल किया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.