भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन भागीदारी से किया जा रहा कार्य…

283
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

पानी आप बचाओं, पानी आपको बचाएगा


– पानी आप बचाओ, पानी आपको बचाएगा सरकार और समाज दोनों को मिलकर जल के महत्व को समझना चाहिए और इसे बचाने के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए। जल जीवन का अभिन्न अंग है, और इसके बिना न तो कृषि संभव है, न ही उद्योग, और न ही हमारी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं। अतः जल का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोहपारू जनपद पंचायत के ग्राम महरोई में भी जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper