ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल द्वारा जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में एथलेटिक्स खेल विधा में कुल 42 बालक-बालिका नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रातः 6ः00 से 8ः00 तक एवं शाम 5ः00 से 7ः00 तक प्रशिक्षण, जिला खेल प्रशिक्षक धीरेंद्र सिंह के द्वारा दिया जा रहा है। खेल प्रशिक्षण शिविर में 6 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के बालक-बालिका प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होनें बताया कि प्रशिक्षण शिविर 12 मई से प्रारंभ हुआ है एवं 12 जून तक चलाया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों में अच्छा उत्साह है साथ ही अभिभावक भी गहरी रुचि ले रहे हैं। प्रशिक्षण में जनरल वार्म अप, स्पेसिफिक वार्म अप, एंडोरेंस रनिंग, गोला फेक, स्प्रिट रनिंग के बारे में खिलाड़ियों को प्रायोगिक अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी एथलेटिक्स खेल विधा में गहरी रुचि ले रहे हैं एवं दोनों टाइम नियमित रूप से सुबह तथा शाम प्रशिक्षण ले रहे हैं इस प्रशिक्षण शिविर में उपेंद्र सिंह, लक्ष्य सिंह, दीक्षा पटेल, स्वाती, त्रिशिका, वैष्णवी गुप्ता, जीशान सहित अन्य खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं
Subscribe to my channel
Comments are closed.