भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ जनपद पंचायत गोहपारू, बुढ़ार एवं सोहागपुर में आज

270
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आरपी झारिया ने बताया है कि शहडोल जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सेमरा विकासखण्ड बुढार तथा जनपद पंचायत गोहपारू में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिंह, सोहागपुर जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हीरावती कोल एवं जनपद उपाध्यक्ष सोहागपुर श्री शक्ति सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। टीम के नोडल अधिकारी कृषि वैज्ञानिक डॉ बी. के. प्रजापति, डॉ अल्पना शर्मा, श्री भागवत पेन्द्रो एवं श्री दीपक चौहान जी रहेगे।
उन्होंने बताया है कि जिले के कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग, सहायक कृषि यंत्री तथा ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की टीम बनाकर उक्त अभियान के आयोजन हेतु विकासखण्डवार कार्यक्रम निर्धारण कर ड्यूटी लगाई गई है तथा जिले में 03 दल गठन किये गये है। विकासखण्ड सोहागपुर में 27, बुढार में 27, गोहपारू में 23, जयसिंहनगर में 31, ब्यौहारी में 27 इस प्रकार जिलें में कुल 135 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 03 पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को खरीफ मौसम पूर्व केन्द्रीय योजनाए एवं मध्यप्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाए, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजात की गई नवीन तकनीकी उन्नत कृषि तकनीकी तथा कृषि के क्षेत्र में की जा रही नवाचार की जानकारी कृषि वैज्ञानिक विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा किसानों को जानकारी दी जायेगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper