भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

22 वर्षों की वीरता और सेवा को सलाम: नायक अरुणेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत

284
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : भारतीय सेना की 9 राजपूत रेजिमेंट में 22 वर्षों तक राष्ट्रसेवा करने वाले नायक अरुणेंद्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम पतेरी, सिवनगर, सतना (म.प्र.), ने 31 मई 2025 को अपनी सम्मानजनक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। वे स्वर्गीय श्री महेश प्रताप सिंह (पूर्व म.प्र. पुलिस) के सुपुत्र हैं। उनके समर्पण, अनुशासन और अद्वितीय नेतृत्व की मिसाल सेना के विभिन्न फील्ड यूनिट्स में देखी गई, जहां उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्ण संतुष्टि प्रदान की और अधीनस्थ सैनिकों का कुशल मार्गदर्शन किया।
आज सुबह 10:00 बजे जब वे सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, तो वहाँ का दृश्य अद्वितीय गौरव का प्रतीक बन चुका था। स्टेशन को राष्ट्रध्वजों, फूल-मालाओं, बैंड-बाजों और देशभक्ति की भावना से सजाया गया था। उनका स्वागत करने के लिए परिवार, ग्रामवासी, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उनके छोटे भाई श्री तारणेन्द्र प्रताप सिंह (वर्तमान में सिग्नल रेजिमेंट में सेवारत), उनकी पत्नी, माता, बच्चे, भाई-बहन, ग्राम पंचायत कोंडर के प्रतिनिधि श्री प्रकाश सिंह परिहार, कोंडर परिवार, और लगभग 50 से अधिक परिजन स्टेशन पहुँचे।
इस गरिमामय अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन सतना (म.प्र.) के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडर के नेतृत्व में संगठन के संरक्षक श्री सुरेश सिंह परिहार (जाखी), श्री पुष्पराज सिंह, श्री पी.डी. सिंह, संगठन के पदाधिकारी श्री पवन सिंह (वित्तीय अध्यक्ष), श्री लोकेन्द्र सिंह (सह-वित्तीय अध्यक्ष), श्री अशोक सिंह (आयोजन समिति अध्यक्ष), मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, उचेहरा यूनिट अध्यक्ष श्री उदयभान सिंह, विशेष वेशभूषा में श्री संजय सिंह बघेल, 90 वर्षीय पूर्व सैनिक श्री देवेंद्र सिंह परिहार, श्री शिवम तिवारी, श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, श्री पवन कुमार त्रिपाठी, श्री रमाकांत त्रिपाठी (बिरसिंहपुर यूनिट अध्यक्ष), श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री मान सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह बघेल, श्री जय नारायण मिश्रा, श्री योगेन्द्र सिंह, श्री आदित्य सिंह, श्री विपेन्द्र सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री विनोद सिंह सहित अनेक सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य श्री बृजेश कुशवाहा, श्री अनिल कुमार शर्मा, श्री आर.आर. सिंह भैंसवार, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री आर.सी. विश्वकर्मा, श्री निशांत सिंह, श्री आर.के. कुशवाहा, श्री तेजभान कुशवाहा, श्री जोहन सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
नायक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भी भाग लिया और साहस का परिचय दिया।
यह आयोजन मात्र स्वागत नहीं, बल्कि एक वीर सपूत के समर्पण, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन था। ऐसे सैनिक हमारे समाज और देश के असली नायक हैं, जिनके बलिदान और सेवा से राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस भावनात्मक क्षण ने सतना को गौरव से भर दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper