अंबाह पुलिस का कोचिंग संस्थानों में आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

अंबाह ; थाना अंबाह पुलिस द्वारा कोचिंग संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आकस्मिक निरीक्षण (भ्रमण) किया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रमुख कोचिंग सेंटरों का दौरा किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि—
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू स्थिति में रहें,
सभी विद्यार्थियों को I-Card अनिवार्य रूप से जारी किया जाए,
संस्थान में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी रखी जाए।
भ्रमण के दौरान कोचिंग संस्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और बिना नंबर की गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय छात्रों और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.