वर्ष 2025-26 हेतु आकांक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 24 जून तक आमंत्रित
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश ने आकांक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु जेईई, एनईईटी एवं सीएलएटी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षा 10वी में अध्यनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन लिये जाने हेतु निर्देश जारी है। आकांक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जेईई प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल स्वीकृत सीट 400 के मान से विद्यार्थियों का चयन कर कोचिंग भोपाल, जिला मुख्यालय में, एनईईटी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल स्वीकृत सीट 200 के मान से विद्यार्थियों का चयन कर कोचिंग इंदौर, जिला मुख्यालय में एवं सीएलएटी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल स्वीकृत सीट 200 के मान से विद्यार्थियों का चयन कर कोचिंग जबलपुर, जिला मुख्यालय में प्रदान की जाएगी।चयनित विद्यार्थियों को संभाग मुख्यालय पर आवासीय सुविधा, पुस्तकें एवं स्टेशनरी, टेबलेट एवं अध्ययन के लिए इंटरनेट, डाटाप्लान की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जायेगी। इस योजना में वर्ष 2025-26 में कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले अर्थात वर्तमान में कक्षा 10वी उत्तीर्ण जनजाति वर्ग के विद्यार्थी आवेदन हेतु पात्र होंगे। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 11-12वीं में विद्यालय में प्रवेश के साथ जेईई, एनईईटी एवं सीएलएटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु दो वर्ष की निःशुल्क कोचिंग प्रदाय की जायेगी। उक्त योजना का लाभ लेने हेतु अभ्यार्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी एवं जनजाति वर्ग का सदस्य होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय रूपयें 8.00 लाख से अधिक न हो। विद्यार्थी ने 60 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक के साथ कक्षा 10 वी उत्तीर्ण की हो। कोचिंग संस्था द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्राप्तांको की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का कोचिंग के लिये चयन किया जायेगा। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 09 जून 2025 से प्रारंभ होकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 है। योजना का ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ दिलाने हेतु हाईस्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विभागीय विशिष्ट आवासीय संस्थाओं के प्राचार्यों एव सीनियर तथा उत्कृष्ट छात्रावासों के अधीक्षकों को भी योजना की जानकारी प्रदाय कर आवेदन करायें जाने कि निर्देश दिए गए हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन कराये जाने हेतु प्रत्येक आदिवासी विकासखण्ड से न्यूनतम 250 एवं प्रत्येक गैर-आदिवासी जिर्तों से न्यूनतम 200 विद्यार्थियों से आवेदन कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऑनलाईन आवेदन के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या हेतु विभागीय हेल्पडेस्क के टोल फ्री नंबर 1800-2333-951 पर संपर्क किया जा सकता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.