भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चचेरे भाई ने की भाई की हत्या

214
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)शिमला में ढली सुरंग के पास एक होटल के कमरे में चंडीगढ़ के एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा है कि पीड़ित की हत्या उसके ही चचेरे भाई ने की, जो बाद में मौके से फरार हो गया। यह घटना होटल के 302 नंबर कमरे में हुई, जहां चंडीगढ़ के सेक्टर 26 निवासी आकाश शर्मा 11 जून से अपने चचेरे भाई अर्जुन के साथ ठहरे हुआ था, जो पंचकूला के सेक्टर 10 में रहता है।

पुलिस के अनुसार, 12 जून की देर रात दोनों चचेरे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान अर्जुन ने कथित तौर पर आकाश के सिर पर कांच की बोतल से वार किया और फिर टूटे हुए कांच के टुकड़े से उसका गला रेत दिया। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

13 जून को सुबह करीब 5:17 बजे अर्जुन अपनी मोटरसाइकिल पर होटल से निकला। जब होटल के कर्मचारी कमरे में दाखिल हुए और आकाश को खून से लथपथ पाया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। ढली पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें कमरे से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं और हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।” “आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो फिलहाल लापता है।” आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper