भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिविर लगाकर लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी…

150
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ

:- जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शहडोल जिले के चिन्हित जनपद पंचायतो में शुभारंभ किया गया। ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत धनौरा, गोडारु, करुआ सहित अन्य ग्राम पंचायतो में शिविर लगाकर विशेष अति पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु समझाइए दी गई।

पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष पिछडी जनजाति (बैगा) समुदाय के लोगों को संचालित शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत, कार्ड (PM-JAY) जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान, जनधन खातों के विवरण के साथ ही शिविर के माध्यम से सिकिल सेल रोग और उनके परीक्षण के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाना है इसके साथ ही पक्का घर, ग्राम/बसाहट हेतु पहुंच मार्ग में पक्की सडक हर-घर नल से जल, हर-घर बिजली, पीएम उज्जवला योजना, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आगंनबडी केन्द्र की स्थापना, छात्रावास निर्माण, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, पोषण वाटिका, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टविटी, स्किल इण्डिया मिशन, डिजिटल इनीशिएटिव्स, टिकाउ कृषि पध्दतिया योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय ग्राम स्वाराज अभियान अंतर्गत केपेसिटि बिल्डिंग ऑन एफआरए एवं ट्रायबल स्टे हॉम्स-स्वदेश दर्शन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper