भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह नगरपालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा, सीएमओ कार्यालय में फेंका कीचड़, थाने में पहुंचा मामला

288
Above News

अंबाह। नगर में व्याप्त गंदगी और नालियों के चोक होने से नाराज आमजन ने आज नगरपालिका परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई नहीं होने से त्रस्त होकर नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सीएमओ कार्यालय के चेंबरों में कीचड़ फेंक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने “सीएमओ मुर्दाबाद”और “भ्रष्ट नगर पालिका मुर्दाबाद”के नारे लगाए और परिषद परिसर में धरना भी दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगरपालिका अमला निष्क्रिय बना हुआ है, जिससे गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और  की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

घटना की सूचना के बाद नगर पालिका परिषद के सीएमओ एवं कर्मचारियों ने इस पूरे मामले को लेकर अंबाह थाने में आवेदन दिया है, जिसमें कार्यालय में अशांति फैलाने की बात कही गई है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। वहीं आमजन का कहना है कि यदि नगर में जल्द सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इनका कहना है (शबीर कोंसर सीएमओं अंबाह)
नगर पालिका परिषद में सभी कर्मचारी भयभीत है इसलिए हमने थाने में आदेवन दिया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper