भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तैश में आकर अपनी पत्नी की नाक को दांतों से काटकर दिया अलग

152
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियावां क्षेत्र में एक बेहद ही सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपने प्रेमी से मिलने गई पत्नी का पीछा किया और जब उसने दोनों को बिस्तर पर देखा तो पति का इतना खून खोल उठा कि उसने अपनी पत्नी की नाक को दांतों से काट लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

प्रेमी के घर पहुंची पत्नी, पति ने देखा तो भड़का विवाद

पुलिस के मुताबिक यह खौफनाक घटना देवरिया गांव में हुई। 25 वर्षीय महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर गई थी। इसी दौरान उसका पति राम खिलावन भी पीछे-पीछे वहाँ पहुँच गया। पति को देखकर महिला के प्रेमी ने कथित तौर पर राम खिलावन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो जल्द ही हिंसक हो उठी।

गुस्से में पति ने की हैवानियत

बहस के दौरान गुस्साए राम खिलावन ने तैश में आकर अपनी पत्नी की नाक को दांतों से काटकर अलग कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हरियावां पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल महिला को उसकी कटी हुई नाक के साथ हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गई। महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में राम खिलावन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के घर पर देखा। तैश में आकर उसने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी राम खिलावन को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ए एस पी ने यह भी कहा, कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper