भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला चिकित्सालय शहडोल परिसर में की गई सिकल सेल एनीमिया की जांच

252
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

सिकल सेल एनीमिया को रोकने जन जागरूकता आवश्यक-सिविल सर्जन

– सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर जिला अस्पताल शहडोल परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सब मिलकर यह संकल्प लें कि वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाएंगे। हर नागरिक की स्क्रीनिंग कराएं, विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड को अनिवार्य रूप से अपनाएं और समाज में संकोच नहीं, समाधान का संदेश फैलाएं। शिविर में लोगो की सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई एवं सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसडी कंवर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, डीएचओ डॉ0 आरके शुक्ला, डीआईओ श्री आनंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर में आए लोगो को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत, कार्ड जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान, जनधन खातों के विवरण के साथ ही शिविर के माध्यम से सिकिल सेल रोग और उनके परीक्षण के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया। हर घर जल, बिजली, पीएम उज्जवला योजना, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आगंनबडी केन्द्र की स्थापना, छात्रावास निर्माण, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, पोषण वाटिका, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टविटी, स्किल इण्डिया मिशन, डिजिटल इनीशिएटिव्स, टिकाउ कृषि पध्दतिया योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत केपेसिटि बिल्डिंग ऑन एफआरए एवं ट्रायबल स्टे होम-स्वदेश दर्शन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चिन्हित गांव में धरती आबा अभियान अंतर्गत 40 वर्ष तक के आयु वर्ग के हितग्राहियों की सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग जांच किट से की जाएगी एवं स्क्रीनिंग का डाटा नेशनल सिकल सेल पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper