अंबाह में प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बिक्री कब थमेगी? आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग
अंबाह (मुरैना)।
शहर में स्थित शराब दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री लगातार जारी है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। ठेकेदारों द्वारा शहर से लेकर गली-मोहल्लों तक अवैध शराब की खुलेआम बिक्री करवाई जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति दोनों प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि आबकारी अधिकारी वर्धमान जैन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो दुकानों पर छापेमारी हो रही है और न ही गली-मोहल्लों में चल रही अवैध बिक्री पर कोई रोक लग रही है।
सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि क्या शराब ठेकेदारों और आबकारी अधिकारी के बीच कोई सांठगांठ है? क्या अधिकारियों के निजी संबंध या हित इन ठेकेदारों के साथ जुड़े हैं, जो उन्हें कार्रवाई से रोक रहे हैं?
जनता पूछ रही है –
“कब होगी ठेकेदारों और अवैध बिक्री पर कार्यवाही?
क्या केवल खबरें छपने और शिकायत करने से ही बात खत्म हो जाएगी?”
इस संबंध में जब स्थानीय प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं दिया। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और कलेक्टर कार्यालय इस गंभीर मामले में कब जागता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.