भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

SBI बैंक महिला कर्मचारियों के साथ हुए छेड़खानी का मामला आया सामने

601
Above News

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)हिमाचल प्रदेश के ऊना में एसबीआई बैंक की एक शाखा में कार्यरत सर्विस मैनेजर पर दो महिला कर्मचारियों ने छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए है. मामले में पीड़ित महिला कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने बैंक के भीतर उनके साथ लगातार हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का खुलासा किया है. पुलिस में इस मामले में केस दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

ऊना जिले में SBI बैंक की एक शाखा में काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों के साथ बैंक के ही सर्विस मैनेजर द्वारा छेड़छाड़ करने और यौन शोषण करने की हरकत सामने आई है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिलाओं ने कहा, “बैंक में ही सर्विस मैनेजर के पद पर काम करने वाले आरोपी ने उनके साथ लगातार छेड़खानी करने का क्रम जारी रखा है. यहां तक कि आरोपी ने पीड़ित महिला कर्मचारी को आईफोन दिलवाने तक का भी प्रलोभन दिया.सर्विस मैनेजर लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था. जब बात हद से पार हो गई, तो दोनों महिलाओं ने उसकी अश्लील हरकतों का वीडियो बनाकर सबूत इकट्ठा किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

SBI बैंक महिला कर्मचारियों के साथ हुए छेड़खानी मामले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने जानकारी दी. एएसपी ऊना ने कहा, “आरोपी सर्विस मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दो महिला कर्मचारियों की शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

वहीं, घटना के सामने आने के बाद से बैंक में हड़कंप मचा हुआ है। ऊना जिले में एसबीआई बैंक में पिछले 4 सालों के दौरान दूसरी बार इस तरह का मामला सामने आया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper