एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधों का किया रोपण….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
:- जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वनमंडल दक्षिण शहडोल के अंतर्गत बीट निपनिया में महिला ऑफिसर्स वाइव्स क्लब, शहडोल की महिला सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।
इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने पर्यावरण को हराभरा बनाने और मां के सम्मान में पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर दक्षिण वनमंडल अधिकारी सुश्री श्रद्धा पंद्रे, महिला ऑफिसर्स वाइव्स क्लब से श्रीमती संगीता दुबे, डॉ.पूजा दुबे, डॉ.मंजू पाडे सहित अन्य सदस्यों ने पौधरोपण किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.