भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उप मुख्यमंत्री ने आहार अनुदान योजना के तहत हितग्राहियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

175
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आहार अनुदान योजना अन्तर्गत जिले के ग्राम खोहरी गोहपारू निवासी श्रीमती गोमती बैगा पति श्री धनीराम बैगा,ग्राम जरवाही सोहागपुर निवासी श्रीमती अर्चना बैगा पति श्री राजा बैगा को विभाग के एमपीटॉस पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन सहित अन्य समस्त आवश्यक प्रविष्टयां पूर्ण कराते हुए, माह जून 2025 से योजनान्तर्गत निर्धारित अनुदान राशि रूपये 1500 प्रतिमाह स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया।

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए पीएमजनमन एवं धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जिलान्तर्गत चिन्हित 402 धरती आबा ग्रामों में जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर 15 जुलाई 2025 तक लगाएं जा रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper