धरती आबा के तहत ग्राम पंचायत तेंदुहा में आयोजित किया गया शिविर

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– धरती आबा जागरुकता एवं लाभ संतृप्ति कैम्प जिले अर्न्तगत चिन्हित ग्रामों में तिथिवार निरंतर जारी है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुहा मंे धरती आबा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आधार अपडेशन कार्य, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जनधन खाता, समग्र ई-केवाईसी, किसान सम्मान निधि, मातृ वंदना योजना आदि की जानकारी से लोगो को अवगत कराया गया।
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में आए लोगो के आयुष्मान कार्ड़, जाति प्रमाण पत्र, विधवा पेंषन सहित अन्य योजनाओ से संबंधित आवेदन लिए गए व यथा संभव निराकरण किया गया।
शिविर में संबधित क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच शिक्षकगण, आगनबाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकता, ए.एन.एम. सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.