भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगरा घाट पर खुलेआम रेत लूट! बरसात में भी जारी अवैध खनन, प्रशासन बेखबर

256
Above News

पोरसा (मुरैना):बरसात के मौसम में जब चंबल नदी उफान पर है और शासन द्वारा रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, तब भी पोरसा क्षेत्र के नगरा घाट पर धड़ल्ले से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस काम में दिनदहाड़े तीन-तीन लोडरों की मदद से नदी से रेत निकाली जा रही है, और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी-लंबी कतारें घाट पर रेत भरने के इंतजार में लगी हुई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह खनन **न तो छिपा हुआ है, न ही रुकने वाला — बल्कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खनन माफियाओं को शासन-प्रशासन का कोई डर ही नहीं है। इस खुलेआम लूट पर पुलिस, राजस्व, और खनिज विभाग की  चुप्पी और निष्क्रियता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
* नगरा घाट पर 3 लोडरों से रेत की खुदाई
* ट्रैक्टरों की लाइनें, बिना रोक-टोक निकासी
* प्रशासन की निष्क्रियता पर जनता में आक्रोश

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि:

शासन इस अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करे और चंबल की जैव विविधता और पर्यावरण को बचाया जाए।”

श्याम सिंह चौहान (एसडीओ वन विभाग)
इनका कहना है की हम बाहार है स्टॉफ को हम भेज रहे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper