भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में मिलावटी दूध के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, इलेक्ट्रिकल दुकान से भी बरामद हुआ मिलावटी सामग्री का जखीरा

186
Above News

अंबाह, – खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज अंबाह क्षेत्र में मिलावटी दूध निर्माण और विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध के नमूने लिए तथा एक इलेक्ट्रिकल्स दुकान से मिलावटी दूध बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की।

बृजेश राठौर की दुकान से बरामद हुआ मिलावटी दूध का सामान

दुर्गा वाटिका के सामने, जग्गा चौराहा, अंबाह स्थित बृजेश राठौर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर छापा मारते हुए टीम को लगभग 150 किलो रंगीन केमिकल्स व अन्य पदार्थ मिले, जिनका उपयोग नकली दूध बनाने में किया जा रहा था। यह सामग्री चार कैन में भरी हुई पाई गई और साथ ही आरएम केमिकल्स से भरी टिन्स भी बरामद की गईं।
बृजेश राठौर अपनी दुकान के आगे इलेक्ट्रिकल्स का बोर्ड लगाकर, अंदर से अवैध रूप से मिलावटी दूध बनाने की सामग्री विक्रय कर रहा था। मौके से लिए गए नमूनों को जप्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

विशेष बात यह रही कि बृजेश राठौर पूर्व में भी “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत इसी प्रकार के कृत्य में लिप्त पाया गया था, और उस पर कार्रवाई की जा चुकी है।
निम्न प्रतिष्ठानों से दूध के नमूने लिए गए:

  1. श्री कालिका मिल्क चिलिंग सेंटर, करौली माता रोड, अंबाह
  2. शिवदास राठौर के मिल्क लोडिंग वाहन से
  3. जय बजरंग मिल्क चिलिंग सेंटर, वित्त का पुरा, अंबाह

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वह खाने-पीने की चीजों को खरीदते समय सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper