भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुस्तक विक्रेताओं ने छात्र-पालकों के लिए 20% रियायत देने का लिया निर्णय

150
Above News

अंबाह, —गुरुवार को तहसील मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी, अंबाह की अध्यक्षता में आयोजित पुस्तक विक्रेताओं की बैठक में छात्र एवं पालकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिन्दु तय किए गए:
पुस्तकों व स्टेशनरी पर औसत 20% रियायत
सभी पुस्तक विक्रेताओं ने सहमति दी कि वे पाठ्यपुस्तक एवं स्टेशनरी बिक्री पर औसतन 20% की छूट प्रदान करेंगे।
विभिन्न दुकानों में समान बिक्री
किसी एक विद्यालय विशेष की किताब को सिर्फ एक दुकान तक सीमित न रखकर कम से कम तीन से चार दुकानो में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि पालकों को मूल्य तुलना का अवसर मिल सके।
रेट लिस्ट का प्रदर्शन
प्रत्येक दुकान के बाहर पुस्तकों की दरों की सूची (Rate List) चस्पा करने का निर्णय लिया गया, जिससे अभिभावक एवं छात्र सहजता से कीमतों की जानकारी ले सकें।
शालीन व्यवहार का निर्देश
पुस्तक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे पालकों एवं छात्रों के साथ शालीनता एवं सौजन्यपूर्वक व्यवहार बनाए रखें।
बैठक में शहर के समस्त पुस्तक विक्रेता, साथ ही अंबाह बीआरसी व विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन से अभिभावकों व विद्यार्थियों में संतोष की लहर दौड़ गई है।
इस निर्णय से शुरू होगी पारदर्शी, किफायती और सौहार्दपूर्ण पुस्तक सेवा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper