मैहर मां शारदा मंदिर को बम से उड़ाने का फर्जी वीडियो वायरल, बजरंगी सेना ने की FIR की मांग

मैहर – देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार मां शारदा मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी और भड़काऊ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर को बम से उड़ाते हुए दिखाया गया है। इसे लेकर क्षेत्र में गंभीर आक्रोश है। इस साजिश के खिलाफ बजरंगी सेना प्रमुख महेश तिवारी और समस्या समाधान समिति अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने मैहर थाने में ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया है। लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की आतंकी मानसिकता करार दिया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.