14 साइबर क्रिमिनल्स बारियातु से गिरफ्तार

राँची:-साइबर क्राइम से जुड़े 14 जवान लड़कों को रांची की बरियातु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों के नाम केशव कुमार (19), आलोक बलजीत (20), समीत कुमार (21), दिलीप कुमार (27), लव कुमार (24), नितीश कुमार (19), अजन कुमार (23), सुबोध कुमार (25), कृष्ण कुमार (19), साजन कुमार (19), अरुण यादव (25), पंकज कुमार (21), विवेक कुमार (22) और रौशन कुमार (28) बताये गये। सभी के सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इन लोगों में से कुछ लोग मुजफ्फरपुर, कुछ पुर्णिया, कुछ सुपौल और कुछ सहरसा में रहते हैं। इन लोगों के पास से पांच लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 एटीएम कार्ड जब्त किये गये हैं। इल्जाम है कि गिरफ्तार किये गये सभी लोग ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर माल बनाते हैं। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।
रिपोर्ट ओंकार झा

Subscribe to my channel
Comments are closed.