ब्यास नदी में महिला ने लगाई छलांग लगाकर दी अपनी जान

हिमाचल प्रदेश , कुल्लू (पी सी शर्मा)हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली एक दुखद घटना की गवाह बनी है। यहां एक महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना बीती शाम काे भूतनाथ मंदिर के पास की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की पहचान भुवनेश्वरी उर्फ रीना के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के गोडीघाड़ गांव की रहने वाली थी। रीना अपने पति के साथ इन दिनों मनाली के अलेऊ क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ब्यास नदी में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्यास नदी में महिला के शव की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और नदी किनारे चौकसी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के इस खाैफनाक कदम ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे इलाके काे हैरानी में डाल दिया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.