रॉयल राजपूत संगठन महिला इकाई, शहडोल” द्वारा वृक्षारोपण एवं वृद्धाश्रम सेवा कार्यक्रम

शहडोल,।
रॉयल राजपूत संगठन महिला इकाई, शहडोल द्वारा आज कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा और समर्पण से भरपूर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला इकाई की सदस्यों ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वहाँ निवासरत वृद्धजनों से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिला इकाई की ओर से यह प्रयास न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचायक रहा, बल्कि समाज के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण भी बना।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और उनके साथ आत्मीय क्षण साझा किए, जिससे सभी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
इस पुनीत कार्य में रॉयल राजपूत संगठन महिला इकाई, शहडोल की
जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह सोमवंशी, श्रीमती सीमा सिंह ,रेखा सिंह चंदेल, शिखा सिंह, निधि सिंह, वंदना सिंह सोमवंशी, रेखा सिंह बघेल, इंदु सिंह,ज्योत्सना सिंह,वंदना सिंह बघेल,सुनीता सिंह,अनुष्री सिंह,अनन्या सिंह,पद्मा सिंह,सुषमा सिंह,नीता सिंह,शिवानी सिंह चौहान तथा अन्य कई सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
रॉयल राजपूत संगठन महिला इकाई का यह कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सेवा, सम्मान और संस्कारों की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.