भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से की चर्चा, जानी उनकी रूचि और सपने

553
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कक्षा 6 एवं 9 वीं के विद्यार्थियों से मुलाकात कर चर्चा की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पढाई, रूचियों, और भविष्य के सपनों के बारे मे जाना। छात्रा रीया रजक ने कलेक्टर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे आई.टी. विषय में रूचि रहती है। कलेक्टर ने विद्यार्थियो से विद्यालयो में दी जा रही किताबे, साइकिले एवं गणवेश वितरण व इंटरनेट जैसी अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने सपनो को पूरा करने के लिए लगन और कड़ी मेहनत के साथ पढाई करें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या आनंद, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper