भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दुर्व्यवहार से नाराज वकीलों ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

193
Above News

*तहसीलदार पर लगाया अभद्रता का आरोप*

सतना – तहसीलदार द्वारा वकील से किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर गुस्साए वकीलों ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया और तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के समय रघुराजनगर  तहसील न्यायालय में अच्छाखासा हंगामा हो गया और थोड़ी देर के लिए माहौल गरमा गया। गुस्साए वकील वापस  आए और अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को उन्होंने बार कौंसिल के सामने रखा। इस घटनाक्रम से सभी वकीलों में गुस्सा देखा गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप शुक्ला अपने पक्षकार के साथ एक आवेदन लेकर तहसील न्यायालय गए थे। श्री शुक्ला के अनुसार जब वे तहसील कोर्ट गए तो तहसीलदार अपने चेंबर में बैठे थे,वो प्रकरण क्रमांक 0044/अ 70/ 2025-2026 में जो कि कई पेशियों से आदेश के लिए लगा था,उसे आदेश करने का निवेदन किए,तहसीलदार द्वारा फिर डेट बढ़ा दी गई,इतने में श्री शुक्ला द्वारा कहा गया कि आपके यहां से पूर्व में इसी संबंध का आदेश हो गया हैं जिसका प्रकरण क्रमांक 0039/अ – 70 /2017- 2018 आदेश दिनांक 23.12.2019 है साथ ही सिविल बाद क्रमांक 51A/2015 आदेश दिनांक 31.8.2017 है जिसकी सुनवाई का अधिकार आपको नही है ,इतने में तहसीलदार श्री शुक्ला के ऊपर भनक गए,और करवाई को लंबित रखने के कोर्ट ऑफ कंटेंट की करवाई की 16.7.2025 को तहसीलदार अपने रीडर मोलू सिंह से  फोन करके श्री शुक्ला को अपने कोर्ट बुलाया जैसे ही वो कोर्ट पहुंचे उन्हें कारण बताओ नोटिस जबरन दे दिया गया,फिर फोन करके सिविल लाइन थाने से पुलिस बुला ली गई मुख्य गेट बंद करा दिया गया कई घंटे अधिवक्ता को बंदी की तरह रखा गया,जेल भेजने की धमकी दी गई,साथ ही जलील किया गया,और जबरन माफी नामा मागा गया,जब श्री शुक्ला ने मना कर दिया तो पुलिस के दबाव से जबरन हस्ताक्षर कराए,जिसकी शिकायत श्री शुक्ला ने कलेक्टर साहब सतना, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सतना से की,जिस पर सतना और मैहर के अधिवक्ता द्वारा आपत्ति जाहिर की गई साथ ही संघ के अध्यक्षो द्वारा कलेक्टर सतना को करवाई के लिए पत्र भेजा ,जिसपर आज दिनांक तक करवाई न होने से अधिवक्ता का समूह संघ के अध्यक्ष से मिलकर हाउस की बैठक बुलाकर तहसीलदार के खिलाफ कारवाई के लिए प्रस्ताव पास करने की रणनीत तैयार की वकीलों ने कहा कि तहसीलदार के अभद्र व्यवहार से काफी पीड़ा हुई और उन्होंने बार कौंसिल के सदस्यों ने अपने साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर गुस्सा करते हुए तुरंत ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया और तहसीलदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper