दिमनी क्षेत्र में खुलेआम जुए का खेल, युवा पीढ़ी पर बुरा असर
दिमनी क्षेत्र में खुल्ले आम अनैतिक गतिविधियों पर किसका संरक्षण?

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूत्रों का कहना है की चंदुपुरा और गढ़ी गांव में खुलेआम जुआ जैसे अनैतिक गतिविधियों का संचालन जोरों पर है। लाखों रुपए की हार-जीत के साथ चल रहे इन जुआ अड्डों पर प्रशासन की कोई सख़्ती नजर नहीं आ रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध गतिविधियां बिना किसी डर-भय के संचालित हो रही हैं, जिससे प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं इन पर किसी प्रभावशाली व्यक्ति या विभागीय संरक्षण प्राप्त है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन गतिविधियों का सीधा असर क्षेत्र की युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जो आसान पैसे की लालच में अपने भविष्य से समझौता कर रहे हैं।
अब देखना यह है कि प्रशासन इन अवैध गतिविधियों पर कब लगाम लगाता है, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?
जब दिमनी थाने के प्रभारी से जानकारी करने की कोशिश की तो थाना प्रभारी द्वारा फ़ोन रिसीव ही नहीं किया गया

Subscribe to my channel
Comments are closed.