नशा छोडने से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभ होते है

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
लोगो को नशे के दुष्यपरिणामांे के प्रति किया गया जागरूक
– पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के मार्गर्दशन एवं निर्देशन में शहडोल जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत ‘नशे से दूरी है जरूरी‘ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग के मैदानी अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा युवाओ, विद्यार्थियो, आमजन को नशे के दुष्यप्रभावो के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
‘नशे से दूरी है जरूरी‘ अभियान के तहत थाना अमलाई, खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधिकारियो द्वारा लोगों को नशे के दुष्यपरिणामों के बारे में जागरूक किया गया। लोगो को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाकर एवं पम्पलेट वितरण कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, सभी थाना क्षेत्रों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, युवाओं को नशीली वस्तुओं के सेवन से रोकना के लिये प्रेरित किया गया, समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
नशा छोडने से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभ होते है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है, इससे दूरी रखना नितांत आवश्यक है। नशा मुक्ति समाज बनाने के लिए हम सब को मिलकर कार्य करना होगा, नशा से होने वाले दुष्यप्रभावो के बारे में स्वय जागरूक रहे और दूसरो को भी जागरूक करें। नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उददेश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव के प्रति जन सामान्य को सचेत करना एवं विषेषकर युवाओ को नशा उन्मूलन के लिए प्रेरित करना है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.