भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नवांकुर सखी योजना अंतर्गत जयसिंहनगर जनपद पंचायत में हरियाली यात्रा का शुभारंभ

218
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

-प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आहवान पर धरती की हरीतिमा को बढ़ाने तथा घर आंगन एवं गांव को हरा-भरा करने के लिए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। जन अभियान परिषद द्वारा इस अभियान को नवांकुर सखी योजना के तहत जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जिले भर में हरियाली यात्रा का आयोजन समाज के सहयोग से किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सेक्टर 02 अमझोर में जय श्रीराम जन सेवा एवं जनकल्याण समिति लपरी एंव ग्राम पंचायत अमझोर में हरियाली यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमझोर के सरपंच श्री कमलेश सिंह कंवर एवं समाजसेवी श्री सुधीर पाण्डेय नें कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, श्रीमती शीला तिवारी, मेंटर पवन तिवारी, शिवकुमारतिवारी, नवीन प्रस्फुटन समिति से , सेक्टर 02 के सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं ग्रामवासियों के द्वारा अपनी सहभागिता प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता की प्रतिमा का दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सरपंच द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पौधरोपण के महत्व पर प्रकाष डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में नवांकुर सखियों द्वारा सावन के गीत गाकर खुषी का इजहार किया गया। इस अवसर पर हरियाली यात्रा का आयोजन कर ग्राम में हरियाली यात्रा का भ्रमण कर लोगों में पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मेंटर पवन तिवारी द्वारा किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper