फुटबाल खिलाड़ियो को वितरित किया गया खेल सामग्री, नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के मिनी ब्राजील के नाम से विख्यात ग्राम पंचायत विचारपुर खेल मैदान में नषे से दूरी है जरूरी अभियान का संदेष जनजन तक पहुंचाने के लिए सद्भावना फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने शील्ड एवं खेल सामग्री प्रदाय कर सम्मानित किया।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने खिलाड़ियो को सम्बोंधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियो को खेल प्रतियोगिता को खेल की भावना से खेलें, खेलो में हार-जीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें, किसी से चर्चा करें तो घबराएं नहीं, फेस टू फेस मिलाकर अपनी बात करें और अपने बारे में विस्तृत जानकारी दें।
नषे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने खिलाड़ियो को नषा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। ग्राम विचारपुर में फुटबाल के खिलाड़ियो द्वारा नषा मुक्त मध्यप्रदेष बनाने हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, ब्लाक कोर्डिनेटर श्री अजय कुमार सोंधिया खेल और युवा कल्यााण,श्री अजय द्विवेदी, श्री बी.बी. कामले बालक क्रीडा परिसर श्री धीरेन्द्रे सिंह, श्री रतन सिंह ठाकुर, श्री कमलकान्तो साहू, दयानंद सोंधिया, राजकुमार बैगा सहित फुटबाल खिलाडी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.