मॉ का दूध अमृत के समान है, नवजात शिशुओ में बढती है रोग प्रतिरोधक क्षमता- सीएमएचओ

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
विश्व स्तनपान सप्ताह का किया गया शुभारंभ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहडोल में किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है।
विश्व स्तनपान सप्ताह का नवजात शिशुओं के पोषण, स्वास्थ्य और विकास में स्तनपान के महत्व को लेकर जन-जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना, नवजात शिशुओ को 6 माह तक सिर्फ मॉ का दूध पिलाने के लिए प्रेरित करना हैै। नवजात शिशुओ के लिए मॉ का दूध अमृत के समान होता है।
उन्होंने कहा कि जन्म के पहले घंटे में शिशु को स्तनपान कराना और छह माह तक केवल माँ का दूध देना शिशु के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, मॉ के दूध से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। विष्व स्तनपान सप्ताह का मुख्य उददेष्य विश्व स्तनपान सप्ताह का नवजात शिशुओं के पोषण, स्वास्थ्य और विकास में स्तनपान के महत्व को लेकर जन-जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना, नवजात शिशुओ को 6 माह तक सिर्फ मॉ का दूध पिलाने के लिए प्रेरित करना हैै।
इस अवसर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आनंद प्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला उपस्थित था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.