भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उज्जैन के महाकाल की तरह आज कन्नौज भ्रमण करेंगे बाबा गौरीशंकर

212
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्टिंग।

कन्नौज। उज्जैन के बाबा महाकाल की तरह सावन माह के अंतिम सोमवार को कन्नौज के राजाधिराज,  बाबा गौरी शंकर महादेव इत्र नगरी के भक्तो को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेगे। बाबा के स्वागत के लिए शिव भक्तों द्वारा जोरदार तैयारियां की गई है। महादेव सेना के बैनर तले कन्नौज के राजाधिराज बाबा गौरी शंकर की पालकी यात्रा 4 अगस्त को शाम 6 बजे सिद्ध पीठ फूलमती देवी मंदिर से प्रारंभ होगी जो चिरैयागंज, हरदेव गंज, कचहरी टोला, छोटा चौराहा, लाखन तिराहा, रामनरायन चौराहा, फर्श रोड होते हुए बाबा गौरी शंकर महादेव मंदिर पहुंचेगी।
कान्यकुब्ज महात्म के अनुसार बाबा गौरी शंकर सिद्ध क्षेत्र में विराज मान हैं। यही पर ध्रुव ने तपस्या कर सिद्धी प्राप्त की थी। इन्हे कान्यकुब्जेश्वर महादेव भी कहा जाता है। इतिहासकारों का कहना है कि भगवान भूतनाथ की प्रिय नगरी होने का गौरव काशी नगरी को प्राप्त है लेकिन कान्यकुब्ज क्षेत्र कन्नौज में स्नान, दान, जपादि करने का पुण्य काशी से दोगुना होता है।
महादेव सेना ने सभी शिव भक्तो से आग्रह किया है कि वह शाम 6 बजे माता फूलमती मंदिर से उठने बाली बाबा की पालकी यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper