भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सिकल सेल रोग से बचाव हेतु अभियान

171
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
सिकल सेल मित्र द्वारा विकासखंड सोहागपुर के ग्राम पंचायत सामतपुर के पंचायत भवन एवं शासकीय हाई स्कूल सामतपुर में 100 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिकल सेल मित्र वंदना डोंगरे ने सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सिकल सेल एक अनुवांशिक बीमारी है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया की जांच जिला चिकित्सालय एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में निःषुल्क की जाती है इसकी जांच अवश्य कराए। साथ ही सिकल सेल एनीमिया के लक्षणों एवं कारणों के बारे में एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के संबंध में भी लोगो को जानकारी दी गई। स्कूल की छात्र छात्रओं को सिकल सेल की जांच कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रेमवती कोल सचिव, सुंदरलाल कोल, विद्यालय शिक्षक राजेश तिवारी, रजनी मरकाम, रानी सिंह, सी.एच.ओ. उपेन्द्र चतुर्वेदी, पुष्पा पटेेल, सुषमा वर्मा ए.एन.एम., आशा आरती कोल सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper