अन्नापूर्णा खाद्य प्रतिष्ठान का किया गया निरीक्षण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेकटर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों रक्षाबंधन पर्व जन्माष्टमी आदि को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर. के. सोनी द्वारा संभागीय मुख्यालय शहडोल के अन्न्नापूर्णा खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान की साफ-सफाई, गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री रखने व मिलावट न करने की समझाइश दी गई, साथ ही गुणवत्ता की जांच हेतु दूध, पनीर और मट्ठा का सैंपल लेकर खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.